Saturday 23 April 2022

प्राचीन भारत का इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

प्राचीन भारत का इतिहास - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

1.इन में से किस अभिलेख में “भारतवर्ष” नाम का ज़िक्र मिलता है?
[A] भाब्रू अभिलेख
[B] मोगा का ताम्र अभिलेख
[C] इलाहाबाद का अभिलेख
[D] हाथीगुम्फा अभिलेख

Correct Answer: D [हाथीगुम्फा अभिलेख ]
Notes:
ओडिशा के खारवेल के द्वारा हाथीगुम्फा अभिलेख (inscription) में “भारतवर्ष” का ज़िक्र मिलता है।

2.निम्नलिखित कार्यों में से कौन सा कार्य करने के लिए अशोक ने  राजुक्यों को नियुक्त किया था?
[A] राजस्व कार्य
[B] न्यायिक कार्य
[C] धार्मिक कार्य
[D] सैन्य कार्य

Correct Answer: B [न्यायिक कार्य]
Notes:
न्यायिक कार्य

3.आधुनिक भारत की लिपियों में से कौन सी सारदा लिपि से अवतरित है?
1-गुरुमुखी
2-डोगरी
3-सिंधी
[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 3
[C] केवल 2 और 3
[D] 1,2 और 3

Correct Answer: D [1,2 और 3]
Notes:
सारदा लिपि, लिपियों  के ब्राह्मी परिवार की एक लिपि है, जो 8 वीं शताब्दी के आसपास विकसित हुई था। इसे संस्कृत और कश्मीरी लिखने के लिए इस्तेमाल किया गया था| गुरू अंगद द्वारा गुरुमुखी लिपि लिखी गई थी। मूल रूप से अधिक व्यापक रूप से इसका इस्तेमाल बाद में कश्मीर तक ही सीमित हो गया था, और यह अब केवल कश्मीरी पंडित समुदाय के  औपचारिक उद्देश्यों के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। डोगरी लिपि, कुलुई स्क्रिप्ट (हिमाचल प्रदेश में कुल्लू), चमेली लिपि (चंबा हिमाचल प्रदेश में), सिंधी, पंजाब की बनिया, आदि सारदा लिपि के कई रूप हैं।

4.सिध्दिमात्रिका लिपि प्राचीन भारत में संस्कृत के कई रूपों में से एक थी| इस लिपि ने संस्कृत के कई शब्दों का प्रचलन चीन और जापान में कराया| इसका विकास किसके काल में हुआ?
[A] कनिष्क
[B] हर्ष
[C] मिनांडर
[D] चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

Correct Answer: B [हर्ष]
Notes:
यह लिपि हर्ष के समय विकसित हुई| इसे ‘हर्ष लिपि’ भी कहा जाता है|

5.कालिदास के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है?
[A] कालिदास संस्कृत के विद्वान और नाटककार थे|
[B] वह चन्द्रगुप्त प्रथम के नवरत्नों में से थे|
[C] कुमारसंभवम् और ऋतुसंहार उनके महाकाव्य हैं|
[D] उनकी रचनाएं और कवितायें हिन्दू पुराण और दर्शन पर आधारित हैं|

Correct Answer: B [वह चन्द्रगुप्त प्रथम के नवरत्नों में से थे|]
Notes:
[कालिदास चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के नवरत्नों में से थे|]

6.आयहोल शिलालेख निम्न में से किसका है?
[A] पुलिकेशन द्वितीय
[B] रुद्रदामन
[C] खारवेल
[D] अशोक

Correct Answer: A [पुलिकेशन द्वितीय]

7.‘व्यवहार समता’ और ‘दंड समता’ नामक दो कानून किसने चलाये?
[A] चंद्रगुप्त मौर्य
[B] अशोक
[C] चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
[D] समुद्रगुप्त

Correct Answer: B [अशोक]

8.‘मुद्राराक्षस’ नामक भारतीय नाटक की पृष्ठभूमि है:-
[A] देवासुर संग्राम
[B] राक्षस और राजकुमारी की प्रेमकथा
[C] एक आर्यपुरुष और नर्तकी की प्रेमकथा
[D] चंद्रगुप्त मौर्य के राज्यतिलक के दौरान साजिश

Correct Answer: D [चंद्रगुप्त मौर्य के राज्यतिलक के दौरान साजिश]

9.निम्न में से किसने चिकित्सा के क्षेत्र में काम किया?
[A] सौमिल्य
[B] शूद्रक
[C] कालिदास
[D] सुश्रुत

Correct Answer: D [सुश्रुत]
Notes:
सुश्रुत एक प्रख्यात चिकित्साशास्त्री थे जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की खोज की।

10.किस बौद्ध संगीति में बौध्द धर्म दो पंथ स्थविरवाद और महासंघिकास में बंट गया
[A] प्रथम बौध्द संगीति
[B] द्वितीय बौध्द संगीति
[C] तृतीय बौध्द संगीति
[D] चतुर्थ बौध्द संगीति

Correct Answer: B [द्वितीय बौध्द संगीति]

No comments:

Post a Comment